वजन कम करने के लिए नींबू पानी का उपयोग
बढ़ता वजन और चर्बी कम करने के लिए कई नुस्खों का इस्तेमाल किया, लेकिन कुछ काम नहीं आ रहा है। अगर ऐसा है, तो आप वजन घटाने के लिए नींबू पानी का उपयोग कर सकते हैं। यूं तो हर कोई जानता है कि वजन कम करने के लिए नींबू कितना फायदेमंद होता है, लेकिन इसके उपयोग का सही तरीका भी पता होना जरूरी है।
1. कैलोरी कट डाउन
नींबू का रस शरीर में कैलोरी की मात्रा को कम करके वजन कम कर सकता है। दरअसल, नींबू पानी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। माना जाता है कि कैलोरी का कम सेवन करने से वजन कम हो सकता है। एक रिसर्च में बताया गया है कि नींबू के रस में पानी मिलाने से इसकी खटास और कैलोरी दोनों कम होते हैं। जब यह नींबू पानी शरीर में पहुंचता है, तो उससे वसा की अतिरिक्त परत कम हो सकती है।
2. शरीर को हाइड्रेट रखे
नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखकर भी वजन कम कर सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक, नींबू पानी का सेवन करने से शरीर को पानी की कमी से बचाया जा सकता है। शरीर में पानी सही मात्रा बनी रहने यानी बॉडी के हाइड्रेट रहने से थर्मोजेनेसिस में वृद्धि होती है। थर्मोजेनेसिस शरीर में गर्मी के उत्पादन को कहा जाता है, जिससे वजन कम हो सकता है।
3. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना
नींबू
पानी से वजन कम होने के पीछे का एक कारण मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलना भी
है। जी हां, नींबू का रस पीने से शरीर का चयापचय दर बढ़ता है, जिससे वजन कम
हो सकता है। इसके लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है।
अधिकतम फायदा पाने के लिए गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते
हैं। ऐसा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सकती है
4. वसा को कम करना
ऊपर
बताए गए सभी तरीकों से नींबू शरीर के अतिरिक्त वसा को कम करने और मोटापे
को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसी वजह से रोज सुबह नींबू पानी
पीने की सलाह दी जाती है। नींबू पानी के साथ ही एक्सरसाइज करना और डाइट पर
ध्यान देना भी जरूरी है। सिर्फ नींबू पानी पर निर्भर रहकर ही वजन कम नहीं
किया जा सकता है
👉मोटापा कम करने के लिए नींबू व नींबू पानी को अपने आहार में कैसे शामिल करें
- सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर सेवन कर सकते हैं।
- नींबू पानी में शहद मिलाकर पी सकते हैं।
- मिक्स जूस बनाते समय उसमें नींबू का रस मिला सकते हैं।
- खाना खाते समय सलाद के रूप में नींबू का सेवन किया जा सकता है।
- खाने में अन्य सलाद जैसे गाजर, मूली और खीरे के ऊपर नींबू निचोड़ सकते हैं।
- उबले काले चने में भी नींबू मिलाकर खा सकते हैं।
- नींबू चाय यानी लेमन टी भी पी सकते हैं।
- लेमन कर्ड को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- घर में चाट बनाते समय उसे चटपटा बनाने के लिए नींबू डाल सकते हैं।
👉वेट लॉस के लिए नींबू पानी कैसे बनाएं
सामग्री :
- एक नींबू
- एक गिलास सादा या गर्म पानी
विधि :
- सबसे पहले नींबू के छिलके को हल्का ग्रेट कर लें यानी कस लें।
- ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू के छिलके में काफी विटामिन होते हैं।
- छिलके को हल्का ग्रेट करने के बाद अब नींबू का रस निकाले।
- अब इस रस को गर्म पानी या सामान्य पानी में डालकर अच्छे से घोल लें।
- फिर इस नींबू पानी को पी लें।
- स्वाद के लिए इसमें इच्छानुसार नमक या शहद भी मिला सकते हैं।
👉लेमन फॉर वेट लॉस से जुड़ी कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।
- वजन घटाने के लिए नींबू पानी को लेकर ऐसी कुछ बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखा जाना चाहिए। क्या हैं वो बातें चलिए आगे जानते हैं।
- नींबू पानी को बनाने से पहले नींबू को अच्छे से धो लें।
- नींबू रस में सिट्रिक एसिड होता है, जो टूथ एनेमल यानी दांतों की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है ।
- सिट्रिक एसिड होने की वजह से नींबू पानी को सीधे पीने के बजाए स्ट्रो से पीएं।
- अगर स्ट्रो से पीना मुमकिन नहीं है, तो नींबू पानी पीने के बाद मुंह कुल्ला कर लें।
- नींबू के रस में मौजूद सिट्रस से फूड एलर्जी का खतरा होता है। इसके परिणाम स्वरूप हल्की ओरल एलर्जी हो सकती है।
1.नींबू पानी से आप कितना वजन कम कर सकते हैं?
Ans.आप नींबू पानी से महीने दर महीने एक से दो किलो वजन कम कर सकते हैं। बस ध्यान दें कि इसके साथ ही एक्सरसाइज और सही डाइट भी जरूरी है।
2.एक दिन में कितना नींबू पानी पीना चाहिए?
Ans.एक दिन में करीब दो से तीन नींबू पानी पी सकते हैं।
3.क्या रोज नींबू पानी पीना ठीक है?
Ans.हां, रोज नींबू पानी पी सकते हैं।
4.क्या रात को नींबू पानी पीना ठीक है?
Ans.हां, सामान्य पानी में नींबू मिलाकर रात को भी पी सकते हैं।
Post a Comment