How to loss weight/वजन कम करने के लिए चुकंदर के जूस का उपयोग – Beetroot Juice For Weight Loss :Chitra's Recipe


वजन कम करने के लिए चुकंदर के जूस का उपयोग – Beetroot Juice For Weight Loss

                     मोटापा कम करने के लिए आप किसी कारगर डाइट प्लान की तलाश कर रहे हैं, लेकिन चुनाव नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं? आपको वजन घटाने के लिये चुकंदर के जूस के चमत्कारी फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।  जानिए वजन घटाने में चुकंदर का जूस कैसे फायदेमंद है। साथ में जानिए वजन घटाने के लिये चुकंदर के जूस का सेवन आप किसी प्रकार कर सकते हैं।

            वजन घटाने के लिये चुकंदर के जूस के तरीके जानने से पहले आइए सबसे पहले जानते हैं कि यह वजन घटाने में कैसे मददगार है।

वजन घटाने में चुकंदर के जूस क्यों फायदेमंद है

          वजन कम करने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन इसलिए लाभकारी है क्योंकि यह फाइबर का अच्छा स्रोत है । फाइबर एक जरूरी पोषक तत्व है, जो अधिकांश प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आप पेट को देर तक भरा हुआ महसूस करते हैं। इस कारण आप कम खाते हैं और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है । सिर्फ फाइबर ही नहीं चुकंदर में कई अन्य पौष्टिक तत्व भी मौजूद हैं, जो मोटापे की समस्या से आपको निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं।


चुकंदर के जूस का उपयोग मोटापा कम करने के लिए  कैसे करें?

1. नींबू और चुकंदर का जूस

कितने लोगों के लिए-दो लोगों के लिए

सामग्री

  • 1कप कटा हुआ चुकंदर
  • 4 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • 1/4 कप पानी
  • एक चुटकी हिमालयी नमक

विधि

  1. चुकंदर को जूसर में डालें और उसमें एक चौथाई कप पानी डालें।
  2. अब इसे चलाएं और जब यह जूस बन जाए तो एक गिलास में निकाल लें।
  3. अब इसमें नींबू का रस और नमक मिलाकर इसका सेवन करें। 


2.  गाजर और चुकंदर का रस


कितने लोगों के लिए- 2 लोगों के लिए

सामग्री
  • 2 कप कटे हुए चुकंदर
  • 2 कप कटे हुए गाजर
  • 1/4 कप पानी
  • 4चम्मच नींबू का जूस
  • एक चुटकी हिमालयी नमक
  • मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां

 विधि
  • गाजर, चुकंदर और पुदीने की पत्तियों को मिक्सर में डाल दें।
  • अब इसमें पानी, नींबू का जूस, हिमालयी नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर जूस तैयार कर लें।
  • फिर इस जूस को गिलास में डालकर इसका सेवन करें।
 

3.अजवायन और बीट रूट जूस

कितने लोगों के लिए=2लोगों के लिए

सामग्री
  • 1/2 चुकंदर के टुकड़े
  • 1/2 कप बारीक कटा हुआ अजवायन
  • 2  बड़े चम्मच नींबू का रस
  • एक चुटकी हिमालयी नमक
  • जरूरत अनुसार पानी

विधि
  • चुकंदर और अजवायन को ब्लेंडर में डालकर आवश्यकतानुसार पानी डालकर ब्लेंड करें।
  • फिर इस मिश्रण को एक गिलास में निकालकर उसमें नींबू का रस और हिमालयी नमक मिलाएं।
  • अब इसका सेवन करें।
 
4. सेब और चुकंदर का जूस

कितने लोगों के लिए
-2 लोगों के लिए

सामग्री
  • 2 कप कटा हुआ बीटरूट
  • 1कप कटा हुआ सेब
  • एक चुटकी दालचीनी पाउडर
  • एक चुटकी हिमालयी नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी
 विधि
  • सेब और चुकंदर के टुकड़ों को मिक्सर में डालें।
  • फिर इसमें और दालचीनी पाउडर और एक चुटकी हिमालयी नमक मिला लें।
  • अब इसका जूस बनाकर एक गिलास में डालकर सेवन करें।
5. चुकंदर और चकोतरा का रस

कितने लोगों के लिए-2 लोगों के लिए

सामग्री
  • 1/2 चकोतरा
  • 1/2 चुकंदर के टुकड़े
  • 1/2 चम्मच शहद
  • चुटकीभर हिमालयन नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी
विधि
  • चकोतरा और चुकंदर के टुकड़े मिक्सी में डालें और आवश्यकतानुसार पानी डालकर जूस बना लें।
  • फिर इसे गिलास में डाल लें और इसमें शहद और हिमलायन नमक मिलाकर सेवन करें।
6. वजन घटाने के लिए चुकंदर और टमाटर

कितने लोगों के लिए-2 लोगों के लिए

सामग्री
  • 2 कप बीटरूट के टुकड़े
  • 1 कप कटे हुए टमाटर
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां
  • एक चुटकी हिमालयी नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी

 विधि
  • चुकंदर, टमाटर और पुदीने की पत्तियों को मिक्सी में आवश्यकतानुसार पानी डालकर चलाएं।
  • फिर जब यह जूस बन जाए तो इसमें नींबू का रस और हिमालयी नमक डालकर चम्मच से मिला लें।
  • अब इसे गिलास में निकाल लें और सेवन करें।
7. वजन घटाने के लिए चुकंदर और अनार का रस

कितने लोगों के लिए-दो लोगों के लिए

सामग्री
2 कप चुकंदर के टुकड़े
1/2 कप अनार के दानें
2 चम्मच नींबू का रस
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
चुकटी भर हिमालयी नमक
आवश्यकतानुसार पानी

विधि
  • मिक्सी में चुकंदर के टुकड़े और अनार के दानों को आवश्यकतानुसार पानी के साथ चला लें।
  • फिर इसमें नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर और हिमालयी नमक मिलाएं।
  • फिर एक गिलास में इसे निकालकर सेवन करें।
  • वजन घटाने में चुकंदर का जूस जल्दी असर करे इसके लिए जरूरी है इसका सही वक्त पर सेवन करना। इसलिए, नीचे हम आपको वजन घटाने में चुकंदर का जूस किस वक्त पीना चाहिए उसकी जानकारी दे रहे हैं।

चुकंदर के जूस पीने का सही समय वजन घटाने में – When to Drink Beetroot Juice for weight loss

आप इसका सेवन नाश्ते के साथ कर सकते हैं।  इसके सेवन के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी क्योंकि यह देर तक आपका पेट भरा रखेगा। इसके सेवन के बाद आपको क्रेविंग नहीं होगी और आप अनावश्यक खान-पान से बचे रहेंगे।

 चुकंदर के जूस के फायदे जानने के बाद आप इस पौष्टिक खाद्य पदार्थ को अपने डाइट में शामिल करेंगे। ध्यान रहे कि
चुकंदर का जूस ही वजन घटाने में नहीं बल्कि इसके साथ आप नियमित व्याया करें और संतुलित आहार लें। , वजन घटाने के लिये अगर  चुकंदर के जूस से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव आपके मन में है, तो उसे हमारे साथ कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें। साथ ही साथ अगर आपके पास वजन कम करने के लिए चुकंदर के जूस से जुड़ा अनुभव हो, तो उसे भी हमारे साथ साझा करें

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Featured Post

15 Tasty Recipes That Children Can Cook Without Burning Gas

It is difficult to feed children nutritious food as it depends on their nature and moods and there are many mothers who are tired all day lo...

My Instagram

Made with by OddThemes | Distributed by Gooyaabi Templates